Unnao News: पांच लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज, बरामद हुए 20 लाख के जेवर और ढाई लाख नकद
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कर्मी बिझलामऊ गांव में गुरुवार रात हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया और एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। वहीं खुलासे में खास बात यह देखने को मिली कि घटना के दिन पुलिस ने पांच लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी और खुलासे में 20 लाख के जेवर और ढाई लाख की नकदी बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कर्मी बिझलामऊ गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने 2 अक्टूबर को घर में चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने 20 लाख से अधिक की चोरी की रिपोर्ट महज पांच लाख में दर्ज की थी और जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रविवार को राम आजाद मार्ग स्थित महदिनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.