उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। डीएम के अनुमोदन के बाद पांच खंड विकास अधिकारियों को मूल तैनाती दी गई। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की ओर से जारी पत्र में पांचों खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित किए गए। खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को फतेहपुर चौरासी, दीपशिखा वर्मा को बांगरमऊ, उमेश कुमार यादव को सफीपुर, रवि कुमार शर्मा को हसनगंज, राधा को औरास में तैनाती दी गई है। इसके अलावा निशा सागर को हसनगंज से हटाकर असोहा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...