Unnao News: पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 4500 ग्रामीण बिजली संकट से परेशान
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। विकासखंड क्षेत्र के झरतेरा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से फुंका पड़ा है। इससे करीब 4500 की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब 300 विद्युत कनेक्शन हैं, जबकि इतनी आबादी के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते आए दिन खराब हो जाता है। बुधवार को बिजली समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण तकिया पावर हाउस पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। जेई रामकिशन ने बताया कि अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल गुरुवार को 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.