Unnao News: पर्व खरीदारी से बढ़ा वाहनों का दबाव, 4 किमी लंबा जाम
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर गुरुवार शाम लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान पुछड़ा चौराहे से लखपेड़ा चौराहे तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में कार, बाइक समेत अन्य वाहनों पर सवार लोग घंटों फंसे रहे। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार शाम करीब चार बजे वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण मार्ग पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद पुलिस की मशक्कत से यातायात सुचारु हो सका। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: गोह में लगा महाजाम, काफी देर तक जाम में फंसी रहीं गाड़ियां, पेज 3 कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते वाहनों की संख्या बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.