उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सावन मास की पावन मासिक शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को परियर स्थित बाबा बालखंडेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापना के उद्देश्य से विशाल शिव शोभायात्रा निकाली गई। करीब 50 किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए शुक्लागंज और गंगाघाट के रास्ते उन्नाव पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिवभक्तों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: शनि जयंती महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, शिव तांडव ने मोहा मनशोभायात्रा का स्वागत शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित गोकुल बाबा चौराहे पर क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। शोभायात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। भगवा ध्वजों और भग...