Unnao News: परचून दुकानदार से लूट के दो आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर पुलिस ने परचून दुकानदार से लूट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 5350 रुपये बरामद किए। बतातें चलें कि सलेमपुर गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र हरिश्चंद ने 7 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि 6 सितंबर देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उससे नगदी छीन ली थी। मामले में सूरज, रहीस और रामजी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार सुधीर पुत्र गंगाराम निवासी गुलबहा, हरदोई और विष्णु पुत्र कैलाश रावत निवासी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट को पुलिस ने संडीला अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- खुलासाः रावली तटबंध पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.