उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: उन्नाव। भाजपा जिला कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। प्रत्येक माह की एक से सात तारीख के बीच मण्डल, आठ से 15 के बीच जिला, 16 से 23 के बीच निरंतर संगठनात्मक कार्य व 23 से 31 में शक्ति केन्द्र बैठक के आयोजन की रणनीति तैयार की गई। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित होगी। कार्य की सुगमता के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 10 से 15 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, प्रवीण सिंह नूतन, रजनीश वर्मा, मनीष जायसवाल, अनिल कुशवाहा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भाजपा बंदगांव मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...