उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: सफीपुर। पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली से घर आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मां और छोटे भाई की पत्नी ने उसे सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तकिया निगोही गांव निवासी ओम कुमार पुत्र पवन कुमार दिल्ली में पत्नी ज्योति और दो बेटों शिवा व दिव्यांश के साथ रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर दिल्ली से अपने गांव आ गया और अपनी मां गुड्डी सिंह के साथ रहने लगा। गुरुवार शाम ओम कुमार घर पहुंचा तो उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। उसकी हालत देखकर मां गुड्डी सिंह और छोटे भाई अजीत सिंह की पत्नी करिश्मा सिंह ने उसे तत्...