Unnao News: पत्नी ने पति पर मारपीट व धमकी देने का दर्ज कराया केस
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के बघौड़ा मजरा जमुनिया कच्छ गांव की रहने वाली माया ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर उसका पति रामौतार घर आया और लात घूसों व डंडे से मारापीटा और चूड़ियां भी फोड़ दी। उसके बाद घर से भाग गया। पीड़िता के मुताबिक उसके दो बेटे व एक बेटी प्रियंका हैं। आए दिन 16 वर्षीय बेटी को मारता पीटता और जान से मारने की धमकी देता है। मारपीट में पत्नी माया जख्मी हो गई। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो दिन बाद पति पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.