Unnao News: पत्नी को लेने गए पति को साढ़ू ने लाठी से पीटा
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के पनापुर गांव ससुराल आए युवक ने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा तो साढ़ू ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी साढ़ू ने लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। माखी थाना क्षेत्र के भदेउना गांव के रहने वाले नमीशेर पुत्र जमीशेर रविवार शाम आसीवन थाना क्षेत्र के पनापुर गांव ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया था। सोमवार पत्नी से साथ चलने के लिए कहा। तब साढ़ू सिरताज ने नमीशेर की पत्नी को जाने से मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा तो सिरताज ने नमीशेर पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.