Unnao News: पत्नी की विदाई कराने गए युवक का हाथ तोड़ा
उन्नाव, नवम्बर 22 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले राममिलन पुत्र दर्शन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव निवासी रामखेलावन की बेटी कांती से हुई है। काफी समय से पत्नी मायके में रह रही है। 11 नवंबर की शाम वह पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि वहां ससुर रामखेलावन, सास रामपति, साला अनुराग और पत्नी कांती ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अनुराग ने लोहे की रॉड से उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।दूसरी घटना में कोरारी कला गांव निवासी ज्योति सिंह पुत्री संतबक्स सिंह ने आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.