उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। थाना गंगाघाट क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और पति की महिला मित्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू कर दी है।नेहरू नगर निवासी रिचा पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब 8 बजे वह सब्जी लेकर जोगाभोगा वाली गली से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उनके पति अनुराग बाजपेयी और उनकी महिला मित्र टीना सोनी ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर दोनों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर वह अपने मायके पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब वह अपने पिता के साथ ससुराल बाटू श्याम मंदिर वाली गली, गोपीनाथ पुरम पहुंचीं, तो वहां पति...