उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: नवई। लखनऊ के गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर सोमवार शाम श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के माधव खेड़ा गांव निवासी संतोष उर्फ संतू (35), उनकी तीन वर्षीय बेटी नैन्सी और सास राम दुलारी की मौत हो गई थी। बुधवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन मौतों से दोनों गांवों में मातम पसरा रहा। बुधवार को माधव खेड़ा गांव में परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। हादसे के बाद कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। अस्पताल से घर पहुंची घायल पत्नी सोनी पति और मासूम बेटी के शव देखकर बदहवास हो गईं। दोनों को खोने के गम में वह बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने पति और बेटी के शव गांव के बाहर ब...