उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के संडीला रोड स्थित नौनिहाल गंज मोहल्ला के रहने वाले 55 वर्षीय नीरज तिवारी पुत्र ज्योतेंद शनिवार सुबह घर से निकले थे। उसके बाद अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गए। रिश्ते-नातों में खोजबीन की जा चुकी है। मगर अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। लापता नीरज तिवारी की पत्नी विभा ने कोतवाली में दी गई गुमशुदगी की तहरीर के अनुसार मौजूदा समय में उनके पति का मानसिक संतुलन खराब चल रहा है। वह नीले रंग की जींस और जामुनी रंग की टीशर्ट पहने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...