उन्नाव, सितम्बर 11 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। पति की डांट से नाराज पत्नी ने बुधवार रात घर के कमरे में फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि चेहरे पर तीन चोट के निशान भी पाए गए हैं। बिहार थाना क्षेत्र के पोरई गांव की रहने वाली 35 वर्षीय ननका पत्नी वीरेंद्र बुधवार शाम बेटे नारेंद्र को डांट रही थी। तभी पति वीरेंद्र ने उसे फटकार लगा दी थी। शाम ननका ने सभी परिजनों को खाना खिलाया और कमरे में सोने चली गई थी। रात कमरा अंदर से बंद होने से परिजनों को आशंका हुई तो खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में चादर के फंदे से उसका शव लटक रहा था। परिजनो...