Unnao News: पति, जेठ और जेठानी पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: असोहा। थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर आए दिन गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंदनखेड़ा गांव की रहने वाली रेखा पत्नी विशाल लोधी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति विशाल, जेठ रामू और जेठानी आए दिन उसे गालियां देते हैं और बिना किसी कारण के ताने मारते हैं। आरोप है कि तीन अक्तूबर की रात करीब आठ बजे तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी उसे किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.