Unnao News: पं. प्रदीप मिश्र की कथा को लेकर एएसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के गौरी बीघापुर गांव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा और आयोजन समिति के सदस्य निर्भय सिंह लाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.