Unnao News: पंप का प्लग लगाते में बुजुर्ग की करंट से मौत
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के हुलासीखेड़ा गांव के बुजुर्ग की शनिवार सुबह करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। गांव निवासी 63 वर्षीय रामपाल पुत्र स्व. बुद्धू किसानी करते थे। पत्नी राधा के साथ रहते थे। शनिवार सुबह पानी भरने के लिए रामपाल घर के बाहर सबमर्सिबल पंप का प्लग लग रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसकर उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटे रतिपाल और अनिल कुमार को छोड़ गया। दोनों बेटे चंड़ीगढ़ में काम करते हैं। रतिपाल शुक्रवार शाम ही चंडीगढ़ गया था। पिता के मौत की खबर मिलने पर दोनों घर लौटे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: करंट लगने से युवक की मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: झटका मशीन के तारों में उतरे करंट से किसान की मौत, कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.