उन्नाव, सितम्बर 24 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव के पंचायत भवन की मंगलवार रात खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने भवन में संचालित सरकारी अस्पताल की दवाएं और स्वास्थ्य उपकरण पार कर दिए। ग्राम प्रधान ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव स्थित पीएचसी जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व जलभराव होने से स्वास्थ्य केंद्र पिछले महीने से गांव के पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है। मंगलवार रात खिड़की की सरिया काट कर पंचायत भवन में घुसे चोरों ने अस्पताल की दवाएं, बीपी, पल्स मशीन, थर्मामीटर आदि उपकरण पार कर ले गए। सुबह स्वास्थ्य कर्मी जब अस्पताल संचालित करने के लिए पंचायत भवन खोला। तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा को दी गई। था...