Unnao News: पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। फर्राटा पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय फूल कुमारी पत्नी राम औतार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दरम्यान फर्राटा पंखा में करंट उतर रहा था और हाथ से फूल कुमारी पंखा को हटाने लगी। तभी करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे अलग किया। उसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे मियागंज सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका फूल कुमारी के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा 30 वर्षीय बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.