Unnao News: पंक्चर होने से खंती में उतरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे महिलाएं व बच्चे
उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के भैंसई गांव के पास गुरुवार दोपहर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ई-रिक्शा पंक्चर होने के बाद सड़क किनारे खंती में उतर गया और बाउंड्री से टकरा गया। ई-रिक्शा में महिलाएं और बच्चे सवार थे। संयोग रहा कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी भैंसई गांव के पास हादसा देखकर दोनों अधिकारी रुक गए। उन्होंने तत्काल पुलिस कर्मियों की मदद से ई-रिक्शा में सवार सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। उसके बाद अधिकारियों ने उनका हालचाल जाना। हादसे में सभी के सुरक्षित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद महिलाओं और बच्चों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करवाई गई और उन्हें सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.