Unnao News: नौ साल के बच्चे से कुकर्म
उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला के नौ साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पिता के मुताबिक, क्षेत्र का युवक बेटे को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। शोर मचाने पर चाकू से मारने का भय दिखाते हुए उससे कुकर्म किया। बेटा रोते हुए घर आया और आपबीती बताई। सुबह से बच्चे को लेकर किला चौकी के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव डाला जा रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.