Unnao News: नौ लाख खर्च के अभिलेख न दे पाने पर अदायगी का फरमान
उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की मरौंदा सूचित ग्राम पंचायत के प्रधान रमापति को तालाब नीलामी का रुपया दूसरे कार्यक्रमों में खर्च करना भारी पड़ गया। तालाब नीलामी के 12 लाख की रकम में तीन लाख रुपए खाते में जमा करके नौ लाख दंगल, मेले आदि पर खर्च कर दिए। इससे जुड़े कोई अभिलेख भी नहीं दे सके। डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी धनराशि पंचायत खाते में जमा करने का फरमा दिया है।
शिकायत का विवरण मरौंदा सूचित निवासी शिवशंकर सविता ने शिकायतीपत्र देकर तालाब नीलामी की मिली रकम का बंदरबांट किए जाने की जानकारी दी थी। बताया था कि गाटा संख्या 949 पर भूमि 2.301 हेक्टेअर जलमग्न भूमि यानि तालाब नाम दर्ज है। इसकी पूर्व में मछली व सिंघाड़ा आदि के लिए नीलामी की गई थी, जिससे मिली पूरी रकम को ग्रामसभा के खाते में जमा नहीं किया गया। डीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.