उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: बीघापुर। पावर स्टेशन के अचलगंज फीडर के अंतर्गत बहुराजमऊ गांव में एक किसान के निजी नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले नौ दिनों से जला पड़ा है। इससे खेतों की सिंचाई पूरी तरह बाधित हो गई है और रबी फसलों की बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पीड़ित किसान भरत सिंह पुत्र शंकर बख्श सिंह ने अवर अभियंता, विद्युत वितरण उपकेंद्र बीघापुर को प्रार्थना पत्र देकर जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। किसान का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...