Unnao News: नौनिहालों ने दूध की कहानी समझी
उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव। नो बैग डे पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ के छात्रों को डेयरी की सैर कराई गई। छात्रों में कहीं दूध को कीटाणुरहित करने की प्रक्रिया को करीब से समझने की जिज्ञासा थी, तो कहीं स्वच्छता और गुणवत्ता के विज्ञान को जानने की उत्सुकता दिखी। विद्यार्थियों ने डेयरी संचालक के साथ पॉडकास्ट कर दुग्ध व्यवसाय की बारीकियों, कारोबार के गणित और रोजगार की संभावनाओं को समझा। उनके साथ शिक्षक अमित तिवारी, देवेंद्र त्रिपाठी, संतोषी देवी, पूनम देवी, सरोजनी देवी, राधा देवी, कृपाशंकर, किरण देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.