Unnao News: नोटिस के 15 दिन में अनफिट वाहनों में सुधार नहीं तो स्कूल मान्यता रद
उन्नाव, जुलाई 9 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। विकास भवन सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ओवरलोड वाहनों, अनफिट स्कूल बसों और यातायात व्यवस्था की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर अनफिट स्कूल वाहनों में सुधार नहीं हुआ तो स्कूलों की मान्यता निरस्त करने के साथ वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।डीएम ने एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाया जाए। ओवरलोड बसों और ट्रकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता न हो। स्कूल वाहनों की फिटनेस को लेकर भी सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.