Unnao News: निर्माणाधीन मकान में चोरी के 15 दिन बाद रिपोर्ट
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी पर करीब 15 दिन बाद पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। गंगादयाल आजाद मार्ग पर जगजीवनपुर के निकट नया मकान बनवाकर रह रहे हैं। दो अक्तूबर को चोर पीतल के बर्तन, बिजली की वायरिंग के लिए रखे करीब 45 बंडल तार, 30 पंखे और अन्य सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए थे। थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.