उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग पर लोक निर्माण विभाग से निर्माणाधीन नाले में लोहे की सरिया का जाल डाला गया था। शनिवार की रात मजदूरी कर घर जा रहा श्रमिक अंधेरे के चलते उसी में गिरकर जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज बाद हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार परियर घाट पर कर दिया। थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रूप सिंह पुत्र जगत पाल मजदूरी करता था। शनिवार को वह उन्नाव मजदूरी करने आया था। यहां ...