Unnao News: निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: अचलगंज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं की धूम रही। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी डीजे लगे वाहनों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। कोरारी कला स्थित सनराइज इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंध तंत्र की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ कई किलोमीटर लंबी पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कोरारी कला गांव तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान राजीव, गौरव, राधा सहित कॉलेज के शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- Bagaha News: आकर्षण का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.