Unnao News: नाले में डूबने से अधेड़ की मौत
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरा पिपरी निवासी 48 वर्षीय इंद्रभान पुत्र कल्लू की नाले में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम वह साइकिल से कुरसठ बाजार गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से करीब 200 मीटर दूर गहा नाले के पास उनकी चप्पलें पड़ी मिलीं। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने नाले में तलाश की तो उनका शव पानी में मिला। ग्रामीण शव निकालकर घर ले आए। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र अंकुल और आनंद हैं। पत्नी सदाप्यारी, मां जयकोरी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.