उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: बीघापुर। घर से खेत जाने की बात कहकर निकले बुजुर्ग का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव सानी गांव के रहने वाले विपिन त्रिवेदी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई बालमुकुंद सोमवार सुबह घर से खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। गांव के निकट नाले की पुलिया से कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका शव फंसा मिला। विपिन ने आशंका जताई कि चक्कर आने से भाई नाले में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियों में मझले बेटे अनूप की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा बेटा अरुण व छोटा बेटा अनिरुद्ध उन्नाव में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों बेटियां विवाहित भी ह...