Unnao News: नाले में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ग्रामीणों ने एक नाले में युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिंधौरा के पास से निकले नाले में मंगलवार शाम करीब 42 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर वहां पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। शरीर पर हरे रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोवर व नीले रंग की अंडरवियर है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.