Unnao News: नाली के विवाद में युवक को लाठी-डंडों और ईंट से पीटा, पैर फ्रैक्चर
उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी दुर्गेश (30) पुत्र केशन ने बताया कि घर के पीछे से निकली नाली को लेकर पड़ोसियों से पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसी प्रमोद और विनोद पुत्रगण भगवानदीन तथा बीरेंद्र पुत्र वीरपाल उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी और ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल दुर्गेश की पत्नी पिंकी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने दंपती समेत तीन को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.