उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। निहालपुर-भदनी नाले की सफाई शुरू होने के बाद जलमग्न धान की फसल बचने की उम्मीद लगाए किसानों को झटका लगा है। सिंचाई विभाग ने सफाई कार्य पर रोक लगा दी। नाला सफाई रुकने से जलनिकासी फिर बाधित हो गई। शनिवार को फिर दर्जनों किसान एसडीएम फाल्गुनी सिंह के पास पहुंचे। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से वार्ता की और जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। निहालपुर-भदनी नाले पर बनाए गए अस्थायी रास्ते और लंबे समय से सफाई न होने के कारण जलनिकासी प्रभावित थी। पानी भरने से करीब दो हजार बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जल निकासी न होने से छह एकड़ धान की फसल डूबी समस्या को लेकर बृजपालपुर निवासी राजेश कुमार, शिवलखन समेत करीब आधा सैकड़ा किसानों ने एसडीएम से शिकायत कर नाले से मिट्टी हट...