उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिरजाबाग मोहल्ले में युवक को घेरकर मारपीट करने और देर रात उसके घर पहुंचकर तोड़फोड़ व पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि चटाई मोहल्ले में पहले से मौजूद तीन नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। नाम पूछने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बाद में आरोपित रात में उसके घर पहुंचे और वहां भी तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया, जिसमें उसकी मां को चोट लग गई। पीड़ित विवेक सोनी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे वह काम के सिलसिले में चटाई मोहल्ला गया था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर: युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद हमलावर उसके घर तक पहुंचे और ...