उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के लापता होने पर उसके भाई की तहरीर पर गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बहन शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गई थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि गांव निवासी मनीष लोधी उसे बहला कर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...