उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला कर भगाने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी कामरान पुत्र वकील और सैफी पुत्र निसार, दोनों निवासी चरही पडियन टोला, को नवीन मंडी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...