Unnao News: नहर पटरी का पानी मोहल्ले में घुसा, नाराज लोगों ने रोड की जाम
उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव। नहर पटरी से पानी मोहल्ले में आने की समस्या से नाराज लोगों ने मंगलवार शाम काशीराम रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर लोगों के बैठने से आवागमन प्रभावित हो गया। जानकारी पर एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। काशीराम इलाके के शारदा विहार व आसपास के मोहल्लों में पिछले दो दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मुताबिक नहर पटरी से पानी कटकर मोहल्ले में पहुंच रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लगातार जमा हो रहा है। इससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि पिछले दो दिनों से मोहल्ले के लोग अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पानी निकालने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.