Unnao News: नहर किनारे मिली साइकिल, युवती के कूदने की आशंका
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सफीपुर। शारदा नहर ब्रांच की लिलौरी पुलिया के पास बुधवार सुबह एक साइकिल पर बंधा महिला का स्कार्फ और नजदीक पड़ी लाल रंग की चप्पल मिलने से हड़कंप मच गया। एक राहगीर के युवती के नहर में कूदने की सूचना देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने साइकिल, स्कार्फ और चप्पल की पहचान 23 वर्षीय विवाहिता सोनी पुत्री दुष्यंत यादव के रूप में की। नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने बिठूर से गोताखोर बुलाकर तलाश कराई।बुधवार सुबह एक वृद्ध राहगीर ने ग्रामीणों को बताया कि एक युवती साइकिल खड़ी करने के बाद नहर में कूद गई। यह भी पढ़ें- सोन में कूदी अरवल की नवविवाहिता का पांचवें दिन मिला शव सूचना मिलते ही ग्रामीण लिलौरी पुलिया की ओर दौड़े। मौके पर एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर महिला का स्कार्फ बंधा था, जबकि पास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.