Unnao News: नशे में गाली देने का विरोध पर परिवार को पीटा
उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गगनीखेड़ा गांव की बिटाना के मुताबिक 29 अक्तूबर को घर के बाहर गांव के ही रहने वाले अजय निषाद, विजय और वीरू पुत्र मदन शराब पीकर अभद्र गालियां दे रहे थे। विरोध करते हुए कहा कि घर की महिलाएं और बेटियां पूजा-पाठ कर रही हैं, इसीलिए गालियां न दें तो आरोपी उग्र हो गए। जबरन दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद दरोगा राजेंद्र सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.