Unnao News: नशेड़ी ने मारपीट कर मां-बेटी को किया जख्मी, केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: अचलगंज। नशे में युवक से किए जा रहे गाली गलौज का विरोध करने पर दो महिलाओं को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हुलासखेड़ा गांव के रहने वाले सूरज ने थाने में केस दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव का ही रामप्रसाद नशे में गाली दे रहा था। जिसका मां मीनाक्षी ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगा। मां को पिटता देख बेटी पूजा बचाने दौड़ी तो उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। बहन को बेहोशी हालत पर थाने लाए जाने पर पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.