उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी एक युवती घरेलू कलह से परेशान होकर नवीन पुल पर पहुंची। जहां उसने कानपुर की छोर पर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने भी उसे बचाने की कोशिश में पुल से छलांग लगा दी। रेती में गिरने से युवती को गंभीर चोटे आई।हालांकि ऑटो चालक को मामूली चोट आने की बात बताई जा रही है।शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एबी नगर निवासी एक 24 वर्षीय युवती कानपुर की ओर नवीन गंगा पुल पर पहुंची। जहां कुछ देर टहलने के बाद उसने रेलिंग पर चढ़ कर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने भी उसे बचाने के चक्कर में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरो की भीड़ एकत्र हो गई। जिस कारण पुल पर जाम लग गया। सूचना पर कानपुर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची...