उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। शुक्रवार दोपहर कानपुर की ओर एक महिला ने नवीन पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जिस पर कैंट पुलिस पहुंची, गंगा में मौजूद गोताखोरों ने सकुशलन उसे बाहर निकाला। जिसके बाद गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जा है। कानपुर में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला नवीन पुल पर पहुंची। जहां कुछ देर टहलने के बाद वह रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूद गई। यह देख गुजर रहे राहगीरों ने कानपुर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस दौड़ी। इस दौरान नवीन पुल पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ लग गई। जिससे नवीन पुल पर जाम की स्थिति भी बनी रही। वहीं गंगा में मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने काफी दूर तक महिला के पीछे गये और उसे किसी तरह नाव में बैठाने के बाद आनंद घाट की ओर पहुंचे। इस बीच कैंट पुलिस भी मौके पर पहुं...