Unnao News: नवीन पुल के रास्ते में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, युवक गंभीर
उन्नाव, जुलाई 3 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नवीन पुल के रास्ते सीताराम कॉलोनी में गुरुवार शाम बारिश के दौरान एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छज्जे पर खड़ा 20 वर्षीय युवक राघव मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक राहगीर को मामूली चोटें आईं। घायल राघव को इलाज के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मकान की स्थिति जानकारी के अनुसार, यह मकान करीब 40 से 50 साल पुराना है और इसमें स्वर्गीय पुत्तू लाल मिश्रा के परिवार के 16 सदस्य रहते हैं, जिनमें बचउनू मिश्रा, संतोष मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा और मनोज मिश्रा अपने परिवारों के साथ रहते हैं। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की हालत और जर्जर हो गई थी। गुरुवार शाम करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.