उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सफियापुर गांव में झाड़ियों के बीच बैग में मिली नवजात बच्ची के मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। शनिवार को नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं विश्व हिंदू जागरण के प्रदेश मंत्री विमल द्विवेदी ने सीओ दीपक यादव से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले के निष्पक्ष खुलासे की मांग की। बुधवार सुबह ग्रामीणों को झाड़ियों में पड़े बैग से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी। बैग खोलने पर उसमें नवजात बच्ची मिली, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बच्ची गांव की ही एक अवयस्क लड़की की संतान है, जिसे जन्म के बाद झाड़ियों में छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते बच्ची नहीं मिलती तो उसकी जान जा सकती थी। ग्रामीणों ने दो दिन पहले भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवा...