उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को हंगामे, विरोध और तीखे सवाल-जवाब के बीच हुई। बाहरी लोगों के बैठक में प्रवेश को लेकर विवाद, सभासदों का 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का विरोध और लोकार्पण कार्यक्रमों में न बुलाए जाने पर नाराजगी के बावजूद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू करने, होर्डिंग टैक्स और दुकानों के किराये में बढ़ोतरी समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पालिका बोर्ड बैठक 15 मिनट में150 करोड़ के 168 प्रस्ताव बैठक का आयोजन छठवीं एवं वर्ष की दूसरी बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की अध्यक्षता में गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक शुरू होते ही एक सभासद के साथ आए दो बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अधि...