उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सूखे नल का टैक्स माफ करो, जनता को राहत दो के बैनर लेकर सभासदों ने कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सात बिंदुओं को रखते हुए प्रश्न उठाए। बोर्ड फंड से रोड नहीं तो टैक्स नहीं की दफ्तिया लेकर विरोध दर्ज कराया और कार्यों में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। बताया कि नगर पालिका वर्ष 2024 के नियम से वेतन भुगतान कर्मियों को कर रही है जबकि पूरे प्रदेश में साल 2026 के नियमों को प्रभावी कर दिया गया है। पूरी जांच में पांच बिंदुओं पर दोषी पाए जाने पर भी कार्रवाई न करने पर भी नाराजगी जताई। बोर्ड गठन के बाद से अब तक सभासदों के पत्रों का जवाब न देने का भी आरोप लगाया। बताया कि पड़ाव अड्डे अपनी चहेती फर्मों को कर दिया गया। उन्होंने कई और बिंदुओं पर जांच की मांग करते हुए शाम तक धरने पर बैठे ...