Unnao News: नदी में स्नान करने गया युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
उन्नाव, नवम्बर 22 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र में गंगा स्नान करने गया युवक शनिवार को लापता हो गया। तट के पास उसकी चप्पलें पड़ी देख चचेरे भाई ने परिजनों को उसके डूबने की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।विशंभरखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय कल्लू लोधी मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह नदी में स्नान करने की बात कहकर चचेरे भाई लाला के साथ घर से निकला था। लाला ने पुलिस को बताया कि नदी किनारे पहुंचने पर कल्लू ने उसे पान मसाला लेने भेज दिया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो नदी किनारे कल्लू की चप्पलें रखी मिलीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.