Unnao News: नए गंगा पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा, बाढ़ के बाद तैयारियां तेज
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। कानपुर की ओर से नए गंगा पुल के निर्माण कार्य में बाढ़ के कारण आई रुकावट के बाद अब राहत की खबर है। कार्यदायी संस्था ने शुक्लागंज की ओर से पुल निर्माण को फिर से शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह, मैनेजर देवेंद्र सिंह और सेतु निगम के तकनीकी सलाहकार अंकित तिवारी की टीम गंगा घाट पहुंची और निर्माण स्थल का लेआउट देखा।
निर्माण कार्य की स्थिति टीम ने जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पाइलिंग मशीन साइट पर पहुंच चुकी है और काम को गति देने के लिए फाइनल लेआउट तैयार किया जा रहा है। मानसून के कारण गंगा में आई बाढ़ ने निर्माण को प्रभावित किया था, जिससे कई दिनों तक कार्य ठप रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.