उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: पुरवा। प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है। वार्ड निवासी मनीष गुप्त, सुनील, सनी साहू आदि ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सनी विशाल साहू ने बताया कि मंदिर के पास बिजली का खंभा लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गंदगी हो या लाइट, करें शिकायत तुरंत होगा समाधान इस पर स्ट्रीट लाइट लगने से मार्ग को आसानी से रोशन किया जा सकता है।

हि...